बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति बहाली 2025: राज्य के सभी जिलों के सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/ स्वास्थ्य उपकेन्द्र) में आमजनों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तथा पैथोलॉजिकल जाँच सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत सीनियर लैबोरेटरी टेक्नीशियन एवं लैबोरेटरी टेक्नीशियन के संविदा आधारित रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन शुरू किया है। ऐसे उम्मीदवार जिसे राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के लैबोरेटरी टेक्नीशियन पदों में रुचि रखते हैं, वे इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लेकिन ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना को पढ़ लेना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी नीचे दी गई है। जैसे ऑनलाइन आवेदन कैसे करे, ऑनलाइन आवेदन शुल्क कितना है, आवेदन की अंतिम तिथि कब है, आवेदक की उम्र सीमा किया होना चाहिए।
हालही की खबरें* – बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति बहाली 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 सितम्बर 2025 से शुरू कर दिया गया है, 12वी पास उम्मीदवार इस नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं,

बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति लैबोरेटरी टेक्नीशियन भर्ती 2025
| विज्ञापन जारी द्वारा | राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार |
| पद का नाम | लैबोरेटरी टेक्नीशियन |
| विज्ञापन संख्या | 09/2025 |
| कुल पदों की संख् | 1075 उपलब्ध सीट |
| आवेदन की अंतिम तिथ | 15-09-2025 |
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता और अनुभव के विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना को पढ़ना न भूलें। महत्वपूर्ण शिक्षा योग्यता और अनुभव विवरण नीचे हैं पूरी विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए विज्ञापन पढ़े
| पद का नाम | अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता |
| Senior Laboratory Technician | सभी आवेदक को M.Sc Medical Microbilogy / General Microbiology / Biotechnology / Biochemistry With Or Without DMLT किया हो। और टीबी प्रयोगशाला परीक्षण में दो वर्ष का कार्य अनुभव, OR B. Sc Microbiology with DMLT/ B.Sc. Biotechnology with DMLT / B.Sc. Biochemistry with DMLT /B.Sc. Chemistry with DMLT / B.Sc. Life science with DMLT/ B.Sc. Botany with DMLT/ B.Sc. Zoology with DMLT. किया हो, और टीबी प्रयोगशाला परीक्षण में तीन वर्ष का कार्य अनुभव |
| Laboratory Technician | आवेदक इंटरमीडिएट / 10+2 भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के साथ किया हो, किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी में स्नातक (बीएमएलटी) मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (डीएमएलटी)। |
पदों की कोटिवार विवरणी
| पदनाम | कुल |
| वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन | 07 |
| प्रयोगशाला तकनीशियन | 1068 |
| कुल | 1075 |
आयु सीमा
- उम्मीदवार की अधिकतम आयु 01-08-2025 को
- न्यूनतम आयु 21 वर्ष
- अधिकतम आयु आरक्षण कोटिवार निम्नानुसार से अधिक न हो –
| श्रेणी का नाम | अधिकतम आयु सीमा |
| अनारक्षित वर्ग /EWS (महिला) | 40 वर्ष |
| पिछड़ा वर्ग /अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (महिला) | 40 वर्ष |
| अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति (महिला) | 42 वर्ष |
| दिव्यांग | अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्षों की छूट |
आवेदन शुल्क
| उम्मीदवार की कोटि | निर्धारित आवेदन शुल्क |
| सामान्य वर्ग / पिछड़ा वर्ग /अत्यंत पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | ₹ 500/- |
| अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति (बिहार राज्य के स्थायी निवासी) | ₹ 125/- |
| आरक्षित / अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवार (बिहार राज्य के स्थायी निवासी) | ₹ 125/- |
| राज्य के बाहर के उम्मीदवार चाहे वे किसी भी वर्ग के हों। | ₹ 500/- |
| दिव्यांग अभ्यर्थियों (40% अथवा उससे अधिक) के लिए | ₹ 125/- |
ऑनलाईन आवेदन करते समय आवेदन शुल्क का भुगतान इन्टरनेट बैंकिंग/ क्रेडिटकार्ड/ डेबिट कार्ड/ Unified Payment Interface (UPI) के माध्यम से किया जा सकता है।
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति प्रयोगशाला तकनीशियन पद पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इस प्रक्रिया का पालन करें, बिहार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रयोगशाला तकनीशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है।
- सबसे पहले, राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://shs.bihar.gov.in/
- होम पेज में “HUMAN RESOURCE >> Advertisement” पर क्लिक करें।
- इस पृष्ठ पर “Advertisement” पर क्लिक करें।
- अब नीचे “Advt No. 09/2025” ढूंढें।
- Advt No. 09/2025 के “Apply Online” पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन फॉर्म को पूरी तरह से भरें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद, अंतिम आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें।
चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित परीक्षण
- मेरिट लिस्ट
सत्यापन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज सूची
Document Verification/ Counselling के दिन निम्नलिखित प्रमाण-पत्र, अंक-पत्र एवं अन्य कागजात मूल में अनिवार्य रूप से एवं उसकी दो स्वअभिप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना होगा।
- ऑनलाईन भरे गये आवेदन एवं CBT का प्रवेश-पत्र की प्रति
- 2 पासपोर्ट साइज फरंगीन फोटोग्राफ हालही का खींचा हुवा।
- फोटो पहचान प्रमाण (आधार और पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ मतदाता पहचान पत्र/ पासपोर्ट)।
- जन्म तिथि की साक्ष्य (Proof of Date of Birth) हेतु मैट्रिक उत्तीर्णता का मूल प्रमाण-पत्र/ अंक-पत्र
- सभी शैक्षणिक योग्यता मार्कशीट/ प्रमाण पत्र (दसवीं से अंतिम योग्यता तक)।
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, क्रीमीलेयर रहित जाति प्रमाण-पत्र, आय एवं परिसम्पत्ति प्रमाण-पत्र (जोभी लागू हो) इत्यादि
- दिव्यांगता (निःशक्तता) प्रमाण-पत्र की मूल प्रति
- NOC (यदि पहले से ही किसी भी जगह काम कर रहा है)
- अन्य संबंधित प्रमाण-पत्र/ अभिलेख
- अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक सूचना पढ़ें।
महत्वपूर्ण तारीख
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 01-09-2025 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 15-09-2025 |
महत्वपूर्ण लिंक
| ऑनलाइन आवेदन करने के लिए | यहाँ क्लिक करें |
| विज्ञापन डाउनलोड करने के लिए | यहाँ क्लिक करें |
| Join Whatsapp | Join Now |
महत्वपूर्ण निर्देश: बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसाइटी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने से पहले, पूरी आधिकारिक अधिसूचना/ विज्ञापन को पढ़ना आवश्यक है। क्योंकि यह लेख अधिसूचना के अनुसार लिखा गया है और आपको सभी मानदंडों को जानने के बाद ही आवेदन करना चाहिए।
निष्कर्ष:
उपरोक्त जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से ली गई है। आपसे अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में अंतिम तिथि, शैक्षिक योग्यता, कार्य अनुभव, आयु सीमा और अन्य सभी जानकारी की जांच करें। जैसे-जैसे लोगों की आबादी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, नौकरियों की मांग भी बढ़ रही है, यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो मेरा सुझाव है कि आपको हर दिन Bihar Job info की वेबसाइट पर आना चाहिए, क्योंकि यहाँ रोजाना मुफ्त नौकरियों के बारे में जानकारी प्रदान करती है। अगर आपको आवेदन करने में कोई समस्या है? तो मुझे कमेंट करके बताएं,
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
बिहार SHS प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती 2025 क्या है?
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (SHS) द्वारा प्रयोगशाला तकनीशियन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया है, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए की जाती है।
कौन आवेदन कर सकता है?
शैक्षणिक योग्यता: इंटरमीडिएट/ 10+2 में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के साथ पास होना चाहिए,
आयु सीमा: सामान्यतः 21 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार छूट)।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग / पिछड़ा वर्ग /अत्यंत पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और राज्य के बाहर के उम्मीदवार चाहे वे किसी भी वर्ग के हों: ₹ 500 शुल्क
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति (बिहार राज्य के स्थायी निवासी)/ सभी वर्ग की महिला/ दिव्यांग अभ्यर्थियों (40% अथवा उससे अधिक) के लिए: ₹ 125 शुल्क
चयन प्रक्रिया क्या है?
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
दस्तावेज़ सत्यापन
मेरिट सूची के आधार पर चयन
आवेदन के समय किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी?
प्रयोगशाला तकनीशियन डिप्लोमा प्रमाण पत्र
शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं/ 12वीं)
पहचान पत्र (आधार, पैन, वोटर आईडी)
पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)
वेतनमान कितना होगा?
प्रयोगशाला तकनीशियन पद पर मासिक वेतन लगभग ₹24,000 दिया जाएगा।












