Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

BSEB बिहार डी०एल०एड० एडमिशन हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तिथि विस्तारित

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) में नामांकन हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा का के लिए आवेदन शुरू कर दी हैं, जो उम्मीदवार बिहार बोर्ड डी.एल.एड. कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, वो इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, और आवेदक को बिहार डी.एल.एड प्रवेश ऑनलाइन 2026 आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ लेना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है। एवं अन्य सभी जानकारी निचे दिया हुवा हैं,

जरुरी सुचनाबिहार डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 09.01.2026 तक बढ़ा दिया हैं। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें और अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें

bihar deled admission

BSEB D.El.Ed Admission Join Entrance Exam 2026 Online Apply

बोर्ड का नामबिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)
कोर्स का नामडिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed)
सत्र2026-28
कोर्स की अवधि2 वर्ष
आवेदन करने की अंतिम तिथि09.01.2026

पात्रता मापदंड

उम्मीदवार के मानदंड के विवरण और कई अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक सूचना पढ़ना न भूलें। पात्रता मानदंड विवरण नीचे हैं –

  • उम्मीदवारों को 50% अंकों के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। और एससी/ एसटी/ विकलांगों के लिए 5% छूट।
  • उर्दू वाले उम्मीदवारों को 50% अंकों के साथ मौलवी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। और विकलांगों के लिए 5% की छूट।
  • अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।

आयु सीमा

आयु 01.01.2026 तक

न्यूनतम आयु17 वर्ष
अधिकतम आयुआवश्यक नहीं

आयु में छूट की जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।

परीक्षा शुल्क

श्रेणी का नामपरीक्षा शुल्क
सामान्य/ पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग /आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य कोटि अभ्यर्थी960/-
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांग अभ्यर्थी760/-

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। जैसे डेबिट/ नेट बैंकिंग/ UPI एवं स्क्रीन पर दिया गया किसी भी मोड से कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज।

  • वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्कैन किए गए हस्ताक्षर
  • 10वीं (मैट्रिक) का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र
  • 12 वीं (इंटरमीडिएट) का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र
  • कास्ट सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (केवल बिहार राज्य के अभ्यर्थी के लिए)

BSEB बिहार डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बिहार DELED संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु फॉर्म भरने के लिए इस प्रक्रिया का पालन करें बिहार deled प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने के लिए आपको तीन चरण पूर्ण करना होगा, विस्तार से जानकारी नीचे दी गई है।

  1. पंजीकरण
  2. फॉर्म भरना
  3. परीक्षा शुल्क का भुगतान
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- https://bsebdeled.com/ पर जाएं।
  • यदि आप नए हैं तो “Register New Candidate” पर क्लिक करें और ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म को पूरी तरह से भरें।
  • यदि आपने पहले ही पंजीकरण कर लिया है तो लॉग इन पर क्लिक करें और प्रदर्शित विवरण दर्ज करें।
  • ऑनलाइन फॉर्म को पूरी तरह से भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  • अब ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद, अंतिम आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।

प्रवेश प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा डी० एल० एड० ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित किया जायेगा, अभ्यर्थी के प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट प्रकाशित किया जायेगा।

प्रवेश परीक्षा (Entrance Test)

प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन माध्यम (Computer Based Test) से आयोजित किया जायेगा, जिसमे वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय के 120 प्रश्न होंगे।

प्रवेश परीक्षा की अवधि (Duration of Entrance Test)

प्रवेश परीक्षा की अवधि 150 मिनट (2:30 घंटा) की होगी

प्रवेश परीक्षा का प्रारूप (Pattern of Entrance Test)

विषयप्रश्नो की संख्यानिर्धारित अंक
सामान्य हिंदी (General Hindi)/ उर्दू (Urdu)2525
गणित (Mathematic)2525
विज्ञान (Science)2020
सामाजिक अध्ययन (Social Studies)2020
सामान्य अंग्रेजी (General English)2020
तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता (Logical & analytical Reasoning)1010
कुल120120

न्यूनतम अर्हक अंक (Minimum Qualifying Marks)

डी० एल० एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा में पास करने हेतु न्यूमतम अंक श्रेणी के अनुसार इस प्रकार से होगी

श्रेणी का नाम न्यूमतम अंक
अनारक्षित श्रेणी35
आरक्षित श्रेणी30

चयन प्रक्रिया

  • उम्मीदवार का चयन हेतु सीबीटी द्वारा किया जाएगा।
  • इसके बाद कंप्यूटरीकृत रूप से मेरिट लिस्ट जारी किया जायेगा।
  • अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस पढ़ें।

महत्पूर्ण तिथि

आवेदन शुरू की तिथि11.12.2025
आवेदन की अंतिम तिथि:09.01.2026

महत्पूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदन करने के लिएयहां क्लिक करें
तिथि विस्तारित विज्ञापनडाउनलोड करे
विज्ञापन देखने के लिएडाउनलोड करें
टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करेंज्वाइन करें

महत्वपूर्ण निर्देश: बिहार डी.एल.एड एडमिशन 2026 के लिए आवेदन करने से पहले, पूरी आधिकारिक अधिसूचना/ विज्ञापन को पढ़ना आवश्यक है। क्योंकि यह लेख अधिसूचना के अनुसार लिखा गया है और आपको सभी मानदंडों को जानने के बाद ही आवेदन करना चाहिए।

निष्कर्ष:

उपरोक्त जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से ली गई है। आपसे अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में अंतिम तिथि, शैक्षिक योग्यता, कार्य अनुभव, आयु सीमा और अन्य सभी जानकारी की जांच करें। जैसे-जैसे लोगों की आबादी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, नौकरियों की मांग भी बढ़ रही है, यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो मेरा सुझाव है कि आपको हर दिन बिहार जॉब इन्फो की वेबसाइट पर आना चाहिए, क्योंकि यहाँ रोजाना मुफ्त नौकरियों के बारे में जानकारी प्रदान करती है। अगर आपको आवेदन करने में कोई समस्या है? तो मुझे कमेंट करके बताएं,

❓ FAQs – BSEB बिहार डी०एल०एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026

बिहार डी०एल०एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 क्या है?

बिहार डी०एल०एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से राज्य के डी०एल०एड० (Diploma in Elementary Education) पाठ्यक्रम में नामांकन किया जाता है।

डी०एल०एड० प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन कौन करेगा?

इस परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना द्वारा किया जाएगा।

बिहार डी०एल०एड० 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?

बिहार डी०एल०एड० प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की 11 दिसंबर 2025 से शुरू कर दिया हैं, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 09 जनवरी 2026 तक लिया जायेगा।

बिहार डी०एल०एड० 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार BSEB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरना, दस्तावेज़ अपलोड करना और शुल्क भुगतान शामिल होगा।

बिहार डी०एल०एड० एडमिशन 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होना चाहिए ?

अभ्यर्थी को 50% अंको के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उर्दू वाले उम्मीदवारों को 50% अंकों के साथ मौलवी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

बिहार डी०एल०एड० एडमिशन 2026 के लिए आयु सीमा होना चाहिए ?

न्यूनतम आयु सामान्यतः 17 वर्ष होती है। अधिकतम आयु सीमा और आरक्षण संबंधी नियम आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्पष्ट किए जाएंगे।

बिहार डी०एल०एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परीक्षा पैटर्न क्या होगा?

बिहार डी०एल०एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) प्रश्नों पर आधारित होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, भाषा और शिक्षण अभिरुचि से संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

बिहार डी०एल०एड० 2026 का प्रवेश परीक्षा मोड क्या होगा?

यह परीक्षा ऑनलाइन (Computer Based Test) मोड में आयोजित किया जायेगा, जिसकी पुष्टि आधिकारिक अधिसूचना में किया गया हैं।

बिहार डी०एल०एड० प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

प्रवेश परीक्षा से कुछ दिन पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया जाएगा।

बिहार डी०एल०एड० प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट कब जारी होगा?

परीक्षा समाप्त होने के बाद निर्धारित समयावधि में रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

बिहार डी०एल०एड० 2026 में चयन प्रक्रिया क्या होगी?

उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

बिहार डी०एल०एड० 2026 के लिए काउंसलिंग कैसे होगी?

योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेना होगा, जिसमें कॉलेज आवंटन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

बिहार डी०एल०एड० 2026 से संबंधित आधिकारिक जानकारी कहाँ मिलेगी?

सभी नवीनतम अपडेट, नोटिफिकेशन और निर्देश BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर या Bihar Job info की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

Leave a Comment